लखीमपुर खीरी की धौरहरा कोतवाली परिसर में बुधवार को पुलिसकर्मियों को फायर सेफ्टी के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, अग्निशमन यंत्र के उपयोग और आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। पुलिसकर्मियों को बताया गया कि आग लगने पर घबराने के बजाय तत्काल बचाव के उपाय करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाए और आवश्यकतानुसार दमकल विभाग को सूचना दी जाए। फायर उपकरणों के सुरक्षित एवं सही इस्तेमाल की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर कोतवाल दिनेश शर्मा, चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह समेत थाने के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।