लखीमपुर खीरी के छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में स्थित भूतनाथ मंदिर और उससे जुड़ा मेला आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह मेला सावन माह में नाग पंचमी के बाद पड़ने वाले सोमवार को लगता है। इसे आस्था और लोक संस्कृति का अनूठा संगम माना जाता है। यहां दो शिखरों वाला एक अनोखा मंदिर और एक प्राचीन कुआं भी है। श्रद्धालु भूतनाथ मंदिर में अपनी मनौती की गांठ बांधते हैं। मनोकामना पूरी होने पर वे इस गांठ को खोलते हैं।