फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में मेला मैदान मार्ग किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ढहाए गए

मुकेश कुमार Updated Wed, 15 Oct 2025 09:04 PM IST

लखीमपुर खीरी में शहर के मेला मैदान मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण कार्य के लिए बुधवार को प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की। संकटा देवी चौराहे से मेला मैदान तक सड़क किनारे बने कई पक्के निर्माणों को बुलडोजर से तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान 20 से 25 पक्के निर्माण हटाए गए, जबकि कुछ दुकानों के शटर तोड़कर हटाए गए निर्माणों को भी साफ किया गया। हालांकि सड़क निर्माण तो हो चुका है लेकिन अतिक्रमण पूरी तरह नहीं हट सका है। इसीलिए यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने बताया कि अभी सड़क चौड़ीकरण के लिए पूरी आवश्यक जगह खाली नहीं हो सकी है। कई स्थानों पर आंशिक निर्माण शेष हैं जिन्हें अगले चरण में तोड़ा जाएगा। कार्रवाई के दौरान टीम ने फीता लगाकर पैमाइश की और यह स्पष्ट किया कि सड़क को कितनी चौड़ाई तक बढ़ाया जाना है। मौके पर एसडीएम सदर अश्वनी सिंह, अधिशासी अभियंता (सीडी-1) केके झा, नायब तहसीलदार, लेखपाल सहित राजस्व विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शेष निर्माण भी हटाकर कार्य को गति दी जाएगी। एसडीएम सदर अश्वनी सिंह ने कहा कि सड़क के दोनों तरफ पूरी तरह से अतिक्रमण नहीं हट सका है। दुकानदारों ने अपने अपने पक्के अतिक्रमण तोड़े हैं लेकिन उतना नहीं तोड़ा जितना पैमाइश में था, इसलिए जेसीबी से यह कार्रवाई की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें