लखीमपुर खीरी में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन की अगुवाई में बड़ी संख्या में किसान व पदाधिकारी डीएम कार्यालय पहुंचे। किसानों ने कार्यालय के बाहर धरना दिया और बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूरिया खाद की कमी, कैन व ड्रम में डीजल न मिलने, अंश निर्धारण में अनियमितता, करीब 800 करोड़ रुपये के बकाया गन्ना भुगतान तथा कृषि विभाग में बीज व अन्य सामग्री के आवंटन में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग की गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना में मानकों की अनदेखी और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कराने की मांग भी उठाई गई। डीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।