फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पर रील बनाते समय युवकों ने छात्रा के मारी टक्कर

रामकोला थाना क्षेत्र के लाला छपरा स्थित राजेंद्र इसरावती देवी सीक्रेट इंटर कॉलेज पढ़ने जा रही छात्रा के ऊपर ट्रैक्टर पर बैठकर रील बना रहे युवकों ने ठोकर मार दिया। इससे एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद टैक्टर पर रील बना रहे चारो युवक वहां से भाग गए। उधर, ट्रैक्टर की ठोकर से घायल छात्रा को स्कूल प्रबंधन ने सीएचसी रामकोला ले गए, जहां छात्रा का इलाज चल रहा है। घटना के बाद नाराज विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने स्कूल के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर आई रामकोल पुलिस ने ट्रैक्टर पर रील बना रहे युवकों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर रास्ता साफ कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें