तरकुलहा देवी मंदिर दर्शन करने जाते समय बाइक सवार दंपती की तेज रफ्तार ट्रालर की चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु के बाद दोनों का शव अंत्यपरीक्षण के बाद दूसरे दिन शनिवार की शाम जब शव गांव पहुंचा तो लोगों की आंख नम हो गई और स्वजन में चीख पुकार मच गई। बाद में दंपती का दाह संस्कार कर दिया गया।बड़े पुत्र निगम ने जब माता पिता को मुखाग्नि दी तो सबका कलेजा दहल गया।