भारतीय जनता पार्टी के रविन्द्र नगर स्थित जिला कार्यालय में शनिवार को मतदाता गहन पुनरीक्षण सहित संगठनात्मक कार्यक्रमों और सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच जनता के बीच प्रभावी ढंग से रखने की रणनीति को लेकर आहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह, सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक पीएन पाठक, मोहन वर्मा, विनय प्रकाश गोंड,डा असीम राय, विवेकानंद पाण्डेय विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने संगठन और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया, ताकि शासन व्यवस्था और अधिक प्रभावी हो सके।