कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र के भविलिया के सिवान में बृहस्पतिवार को नीलगाय के बच्चे को अजगर निगल लिया। इसकी खबर फैलते ही गांववालों की भीड़ खेत में पहुंच गई। लोगों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दिया। लेकिन कोई पहुंचा नहीं, गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद नीलगाय के बच्चे को अजगर के पेट से निकालने में सफल हो गए। यह कौतूहल का विषय रहा।