तरयासुजान पुलिस की कस्टडी से 50 हजार का इनामी बदमाश रविवार देर शाम भाग गया। बदमाश की पहचान गोपालगंज के उचकागांव (उचकागांव/उचकाथाना क्षेत्र) निवासी आशु यादव के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब पेट दर्द की शिकायत पर एक दरोगा और एक सिपाही बाइक से आशु को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में आशु ने दरोगा की पिस्टल निकालकर पुलिसकर्मियों पर तान दी और फरार हो गया।