फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के निस्तारण में मिली लापरवाही, तो कार्रवाई के लिए रहें तैयार: DM

कुशीनगर कप्तानगंज तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। कहा, किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें