फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को बेहतर व सुगम स्वास्थ सेवाएं कराई जाएंगी उपलब्ध: DM

रोहित सिंह Updated Wed, 17 Dec 2025 04:54 PM IST

पेंशनर दिवस के अवसर पर डीएम महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनरों की समस्याओं के निराकण हेतू बैठक आयोजित की गई। त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने पेंशनर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पेंशनर समाज का सम्मान जनपद प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जानकारी दी कि पेंशनरों के बैठने हेतु सुविधायुक्त कक्ष, जिसमें लाइब्रेरी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं होंगी, के निर्माण के लिए शासन स्तर से बजट स्वीकृत हो चुका है तथा शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाएगा। पेंशनर संघ द्वारा जिला चिकित्सालय में वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनरों के लिए ओपीडी एवं पंजीकरण हेतु पृथक काउंटर की मांग भी रखी गई। डीएम ने इस पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिससे पेंशनरों को बेहतर एवं सुगम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें