फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, हटाने का दिया निर्देश

नगर की सड़कों की पटरियों और सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ते अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दुकानदारों व व्यवसायियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा 28 दिसंबर से अभियान चलाकर तीन दिन लगातार कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसडीएम डॉ संतराज सिंह बघेल ने कहा कि नगर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और आम नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें