फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी जनता पार्टी की तरफ से कलेक्ट्रेट परिसर पर किया गया प्रदर्शन

रोहित सिंह Updated Mon, 03 Nov 2025 04:23 PM IST

अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। धार्मिक व जातीय भेदभाव करने का आरोप लगाकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम महेंद्र सिंह तंवर के हवाले एडीएम न्यायिक प्रेम शंकर राय को सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए। जुलूस की शक्ल में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कार्यकर्ताओं की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में अराजकता चरम पर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें