फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छत से गिरकर युवक की माैत, परिवार में मचा कोहराम

अरुन पाराशर Updated Sun, 16 Nov 2025 11:50 AM IST

कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव तैयबपुर कमलपुर में शनिवार की देर रात एक युवक की छत से गिरकर माैत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं घटना से परिवार में कोहराम मच गया। राजू (36) पुत्र नेम सिंह रात करीब 11:30 बजे अपने घर की दूसरी मंजिल की छत पर था। उसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर गया। गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राजू के साले सुनील कुमार ने बताया कि परिजन तत्काल घायल को निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत नाजुक देखते हुए निजी चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। मृतक की पत्नी सुनीता देवी, बेटा आर्यन (12), बेटियां परी (8) और सीनू (4) का रो-रोकर बुरा हाल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें