फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की बरात, दर्शन करने के लिए उमड़ा हुजूम

अरुन पाराशर Updated Wed, 24 Sep 2025 11:01 PM IST

कासगंज के गंजडुंडवारा में भगवान श्रीराम की बरात बृहस्पतिवार की रात धूमधाम के साथ निकाली गई। राम बरात में शामिल ऑपरेशन सिंदूर, बाबा बुलडोजर, जल परी, शिव तांडव आदि झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। समाजसेवी ओम कुमार सिंह बैस ने फीता काटकर तथा प्रभु श्रीराम की आरती उतार कर राम बरात का शुभारंभ किया। काली मंडल ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जनपद मथुरा गांठोली के मुंशी लाल बैंड के कलाकार अपनी धार्मिक ध्वनि में श्री राम की महिमा का बखान कर रहे थे। मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद के बैंड के कलाकारों ने भी अपनी कला से सभी को मोहित किया। श्री राम बरात में बाबा बुलडोजर, ऑपरेशन सिंदूर, जल परी शिव तांडव सहित 101 झांकियां शामिल रहीं। बरात पंचायती बाग से चलकर रेलवे रोड, एटा रोड, पटियाली तिराहा, सब्जी मंडी, टीन बाजार, राजाराम चौराहा, चौक सट्टी बाजार, बान मंडी तिराहा, थाना रोड होकर वापिस पंचायती बाग पहुंची। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, महामंत्री पंकज सोलंकी, अनुज सक्सेना, चंद्र पाल माथुर, सुमन प्रकाश गुप्ता, राम कुमार सिंह, सोमवीर सिंह, विजय गुप्ता आदि लोग व्यवस्था में लगे रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें