कासगंज। दमकल विभाग ने लखनऊ के अग्निकांड के बाद आज सुबह शहर के होटल फोर लीफ में मॉक ड्रिल किया। होटल के कर्मियों को फायर फाइटिंग के बारे में प्रशिक्षित किया ।मॉक ड्रिल को लेकर लोगों के बीच काफी कौतूहल देखा गया।लोगों को लगा कि वास्तव में कोई घटना हो गई हैं। बस स्टैंड के पास होटल होने के कारण लोगों की काफी भीड़ भी एकत्रित हो गई। जब लोगों को मालूम हुआ कि यह मॉकड्रिल किया जा रहा है तो उन्होंने राहत की सांस ली।