फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से हो रहा अमृत पेयजल योजना का काम, आवागमन प्रभावित

अमृत पेयजल योजना का कार्य बेहद सुस्त गति से हो रहा है। शुक्लागंज के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में 40 फीसदी कार्य अभी अधूरा है। वहीं, गुरुवार को सहजनी तिराहे से उन्नाव राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूमिगत पेयजल पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई कराने से आवागमन प्रभावित रहा। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वर्ष 2018 में नगर में अमृत पेयजल योजना का कार्य शुरू हुआ था। कोविड संक्रमण के कारण दो साल तक कार्य प्रभावित रहा। कार्य 2020 में पूरा करना था, जिसके बाद 2021 में पुन: कार्य शुरू हुआ जिसे 2025 में पूरा करने का लक्ष्य जल निगम को दिया गया। लेकिन अभी तक 60 फीसदी काम ही हो सका है। ऐसे में अब इस साल भी नगर के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें