फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मामा ने भांजे पर किया पथराव, पुलिस ने कहा- मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी

सेनपश्चिम पारा थानाक्षेत्र के बनका मनोहर विहार में शनिवार देर रात मामा-भांजे के बीच विवाद के बाद जमकर ईंट पत्थर चले। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मामले में भांजे ने तहरीर दी है। सतबरी हीरानगर निवासी पवन पांडेय ने बताया कि शनिवार को उनके भतीजे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने मामी रूबी बच्चों के साथ आईं थीं। उसी दौरान फोन पर जानकारी मिली कि बनका मनोहर विहार निवासी मामा कुलदीप का किसी से विवाद हो रहा है। इस पर वह परिवार के साथ मामी को उनके घर छोड़ने मनोहर विहार पहुंचे। घर पहुंचते ही मामा कुलदीप ने मामी को पीटना शुरू कर दिया। विरोध पर मामा गाली गलौज करते हुए छत पर चढ़कर पथराव करने लगे। जवाब में उसने भी परिवार के साथ पथराव कर दिया। सेनपश्चिम पारा थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें