फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध के बाद भागे पेड़ काटने वाले माफिया

Shikha Pandey Updated Thu, 09 Apr 2026 10:41 PM IST

साढ़-भीतरगांव मार्ग पर स्थित बिरसिंहपुर गांव के पास उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब कुछ लोग सरकारी हाइड्रा और इलेक्ट्रॉनिक कटर लेकर सड़क किनारे लगे छायादार और प्रतिबंधित हरे-भरे पेड़ों को काटकर गिराने लगे। मठेश्वर मंदिर के पास पेड़ों की कटाई शुरू हुई तो ग्रामीण एकजुट हो गए और इसका विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के इस कड़े रुख और भारी विरोध को देखते हुए पेड़ काटने आए लोग मशीनें लेकर वापस लौटने पर मजबूर हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर इन धरोहर रूपी वृक्षों को कटने नहीं देंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें