फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार सांसद रहे देवी बख्श सिंह नहीं रहे, मिश्रा कॉलोनी घाट पर होगा अंतिम संस्कार

शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Feb 2026 09:36 PM IST

उन्नाव जिले से लगातार तीन बार सांसद रहे देवी बख्श सिंह (85) का सोमवार को दोपहर लंबी बीमारी के चलते कानपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही शोक की लहर दौड़ गई। उनका पार्थिव शरीर राजधानी मार्ग स्थित आवास पर पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। अंतिम संस्कार मंगलवार को मिश्रा कॉलोनी घाट पर होगा। ग्राम प्रधानी से राजनैतिक सफर शुरू करने वाले देवी बख्श सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई और संघ संचालक रहे रज्जू भैया को अपना राजनैतिक गुरु मानते थे। वर्ष 1991, 96 और 98 में लगातार तीन बार वह सांसद रहे। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे जियाऊर रहमान, बसपा के मोईन खान और 1998 में सपा के दीपक कुमार को हराकर चुनाव जीते। उनके छोटे भाई देवी पाल सिंह ने बताया कि बीघापुर ब्लॉक के पैतृक गांव कर्मी गढ़ेवा से पहली बार 1960 में ग्राम प्रधानी का चुनाव जीते। वर्ष 1962 में शुक्लागंज आकर बस गए। इसके बाद 1989 में गंगाघाट नगर पालिका के चुनाव में बसपा के रामशंकर पाल ने हराया। देवी बख्श सिंह के मित्र गंगाघाट नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सूर्य कुमार बाजपेई ने बताया कि वे राज्यपाल सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे। रामजन्म भूमि आंदोलन में महती भूमिका निभाई, 17 दिनों तक जेल में भी रहे। उनके दो बेटों में महावीर की मौत हो चुकी है जबकि उदयवीर मौजूद हैं। दो बेटियां किरन व सीमा है। पत्नी कमला का पहले ही निधन हो चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें