भीतरगांव मेले में चकिया दरतिया सिलबट्टा के व्यापारी भी बड़ी मात्रा में अपना व्यापार कर रहे हैं। दुकानदारों से बातचीत के मुताबिक करीब 900 से अधिक केवल सिलबट्टे की बिक्री हो चुकी है। वहीं 300 के आसपास चकिया दरतिया भी बेची गई है। ग्रामीण राजस्थानी पत्थर से बने सिलबट्टे की डिमांड अधिक करते हैं। सिलबट्टे से घरों में मिर्ची, मसाला पीसने का काम किया जाता है. इससे दाल भी पीसी जाती है और कुछ लोग काजू, पिस्ता भी कूट पीस लेते हैं। इन दुकानदारों की रोजाना अच्छी कमाई हो रही है।