फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्लागंज: सरैया प्राथमिक स्कूल के कक्ष जर्जर, जोखिम में जान

Shikha Pandey Updated Tue, 21 Jul 2026 11:52 PM IST

सरैया गांव स्थित सरैया प्राथमिक स्कूल का बुरा हाल है। यहां स्कूल के दो कक्ष और रसोई कक्ष पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। ऐसे में दो कमरों में 1 से 5 तक के सभी 51 छात्रों को एक साथ पढ़ाया जा रहा है। वहीं झूले टूटे होने और खेल वाले स्थान की फर्श टूटी होने से छात्रों का बौद्धिक और शारीरिक विकास दोनों अवरुद्ध हैं। बता दें कि स्कूल के अतिरिक्त दो कक्ष और रसोई कक्ष की छत पर आरओबी निर्माण कार्य के लिए सेतु निगम द्वारा शटरिंग लगाई गई थी जिस कारण स्कूल के कक्ष की छतों और दीवारों में दरारें पड़ चुकी है जो जर्जर अवस्था में है। ऐसे में स्कूल के छात्रों को अब दो कमरों में बैठाया जा रहा है। एक साथ कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को पढ़ाया जा रहा है ऐसे में छात्रों की पढ़ाई भी चौपट हो रही है। छात्रों ने बताया कि कई विषय उनकी समझ में नहीं आते हैं और वह भ्रमित हो जाते हैं। स्कूल के खेल का मैदान वाला हिस्सा भी जर्जर है जहां लगे झूले आदि भी टूट चुके हैं। ऐसे में छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास नहीं हो पा रहा है। स्कूल की प्रधानाचार्य मंजूलता ने बताया कि कई बार बीएसए कार्यालय में जानकारी दी गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि बारिश का मौसम है ऐसे में जर्जर कक्ष कभी भी गिर सकते हैं। जबकि मिड डे मील का खाना बनाने में भी दिक्कतें आ रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें