बिजली विभाग द्वारा मंगलवार को कारोबार प्लान के अंतर्गत मरहला चौराहा मार्ग के पास एचटी केबल की गार्डिंग कराई गई। जिसके चलते दोपहर एक से तीन बजे के बीच पांच मोहल्लों की बिजली कटी रही। जिसमें कृष्णानगर, नेतुआ, रश्मि लोक समेत अन्य मोहल्ले शामिल रहे। वहीं बिजली न आने भीषण उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।