सिंचाई विभाग की ओर से मिश्रा कॉलोनी मुक्ता घाट से रेल गंगा पुल तक कटान निरोधक कार्य कराया जा रहा है। जून में काम खत्म कराने की डेडलाइन थी। लेकिन अब तक विभाग की ओर से काम पूरा नहीं किया जा सका है। मानसून ने भी दस्तक दे दी और बारिश भी शुरू हो गई है। ऐसे में गंगा नदी में तेजी से जलस्तर बढ़ना शुरू हो जाएगा, जिससे फिर से कटान शुरू हो जाएगी। ऐसे में नदी के तलहटी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कते उठानी पड़ेगी। वहीं, सिंचाई विभाग के एक्सईएन गगन शुक्ला ने बताया कि जियो बैग डाले जा चुके हैं। नदी के बहाव को रोकने के लिए पत्थर के बोल्डर के साथ झाड़ झंकाड लगाने का कार्य जारी है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा।