नवीन गंगा पुल मार्ग पर एक और गड्ढा हो गया है। इससे सतह की सरिया तक दिखने लगी है। रोक के बाद भी भारी वाहनों के आवागमन से पुल पर अभी तक कई जगह गड्ढे हो चुके हैं। इससे हादसे का डर बना रहता है। पुल के बीच मार्ग पर बना यह गड्ढा लगातार चौड़ा होता जा रहा है। अभी करीब दो फीट लंबा और एक फीट चौड़ा गड्ढा है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। उधर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एचडी अहिरवार ने बताया कि दूसरी जगह गड्ढा होने की जानकारी नहीं है। निरीक्षण कराकर दुरुस्त कराया जाएगा।