फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सनातन संगम संगठन के 36वें साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन

शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Feb 2025 10:07 PM IST

सनातन संगम संगठन के 36वें साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को निरालानगर स्थित राम मानस मंदिर में किया गया। इस अवसर पर सत्संग, हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान भजनों की प्रस्तुति दी गई। संगठन के अध्यक्ष विजेंद्र मक्कड़ ने बाताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सर्व समाज को जोड़कर सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार, सभी की समस्याओं का निवारण, सभी धर्मों को साथ लेकर चलना और एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण करना है। यह आयोजन जून 2024 से लगातार अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर प्रत्येक मंगलवार को किया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान परशुराम सभा के अध्यक्ष भूपेश अवस्थी, राम कुमार पाठक, अनिल त्रिपाठी, क्षेत्रीय पार्षद सरोज चड्ढा, चंद्रकांता गेरा, सुरेंद्र गेरा, रमेश सचदेवा, तेजभान सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें