फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दादा नगर में 48 घंटे से ब्लैकआउट, गिरे पेड़-खंभे खुद हटा रहे बेबस लोग

प्रसून शुक्ला Updated Mon, 06 Apr 2026 06:48 PM IST

कानपुर दादा नगर कच्ची बस्ती में पिछले 48 घंटे से बिजली और पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। आंधी के बाद गिरे पेड़ और बिजली के खंभे अब तक नहीं हटाए गए हैं, जिसके चलते पूरे इलाके में अंधेरा और जल संकट बना हुआ है। स्थानीय महिला रेशमा ने बताया कि आज तीसरा दिन है, लेकिन अब तक बिजली बहाल नहीं हुई और न ही कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा। वहीं क्षेत्र के सूरज और राहुल कुल्हाड़ी लेकर खुद ही पेड़ों की कटाई में जुटे हैं, ताकि रास्ता साफ हो सके और किसी तरह राहत मिल सके। बस्ती में कई जगह पेड़ मकानों पर गिरे हुए हैं, जिससे लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। निवासी अरुण यादव का कहना है कि रविवार को विधायक सुरेंद्र मैथानी ने घटना का वीडियो मंगाया था, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें