फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधायक नसीम सोलंकी के ननदोई के घर 90 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Feb 2025 11:56 PM IST

जाजमऊ में विधायक नसीम सोलंकी के ननदोई टेनरी संचालक जावेद आलम के घर से 90 लाख की चोरी होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का कुछ माल भी बरामद किया है। एक आरोपी ने चोरी में मिले पैसों से मोबाइल व स्पोर्ट्स बाइक खरीदी। वह टैटू बनवाने के लिए दिल्ली जाने वाला था। वहीं, दूसरा अपना घर बनवा रहा था। पुलिस आरोपियों के सरगना की तलाश में पुलिस जुटी है। एडीसीपी पूर्वी मनोज कुमार पांंडेय ने बताया कि जांच के दौरान तीन सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया। इसके बाद पनकी के जे ब्लॉक गुजैनी पतरसा निवासी सागर सिंह उर्फ गुर्जर और मूल रूप से औरिया के फफूंद अटाबरुआ गांव के रहने वाले विक्रम उर्फ विक्की को सूचना के आधार पर प्योंदी गांव से गिरफ्तार किया गयाा। विक्की वर्तमान में गोविंदनगर के दबौली में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि आरोपियों के पास से 34,200 रुपये, चार मोबाइल समेत चांदी के कुछ आभूषणों को बरामद किया है। एडीसीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों काे जेल भेज दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें