इन दिनों सुबह-शाम ठंड और दिन में मौसम गर्म रहता है। मौसम के इस बदलाव से बीमारियां पांव पसार रही हैं। अस्पतालों में बुखार-जुकाम व खांसी के मरीज तेजी से बढ़ रहे है। न्यू पीएचसी में रोजाना 150 से 250 मरीज इलाज कराने पहुंच रहे है। इनमें से ज्यादातर रोगी बुखार-जुकाम व खांसी के हैं। ऋषि नगर स्थित न्यू पीएचसी के डॉ. राजेश चंद्रा ने बताया कि इस मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि मौसम का बदलाव अपना असर स्वास्थ्य पर छोड़ती है। ठंड का मौसम शुरू है, जिसमें सुबह और शाम को सर्द हवाएं भी चल रही है, जिनसे बचना जरूरी है। हल्के कपड़े पहन कर ऐसे समय में बाहर न निकले, खान पान का ध्यान रखे, ठंडे पेयजल आदि के सेवन से बचें। बताया कि पीएचसी में रोजाना 150 से 250 मरीज उपचार कराने पहुंच रहे है जिसमें आधे मरीज मौसम के प्रभाव से बीमार होते पाए जा रहे हैं।