फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेनों में रही भीड़, शाैचालयों तक में नहीं थी जगह

मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया। इसके बाद दूर दराज से आने जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ गंगाघाट रेलवे स्टेशन दिखी। लखनऊ, बालामऊ, फैजाबाद, रायबरेली की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेनें फुल रहीं। ट्रेनों के शाैचालयों तक में यात्री बैठे देखे गए। गंगाघाट रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों में ज्यादा भीड़ रहीं। वहीं कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी रुक-रुक गंतव्य के लिए रवाना हुईं। कई छठ स्पेशल ट्रेनें चलने से कानपुर-लखनऊ रूट अति व्यस्त हो गया है। बताया गया कि ट्रेनों का लोड बढ़ने के कारण कई एक्सप्रेस ट्रेनें दो से पांच मिनट रोककर रवाना की गईं। रेलवे स्टेशन से करीब 24 पैसेंजर ट्रेनों का आवागमन है। दोपहर 3:15 बजे स्टेशन पहुंची बालामऊ पैसेंजर में भीड़ रही जबकि आम दिनों में इसमें कम भीड़ रहती है। स्टेशन अधीक्षक शकील ने बताया कि छठ स्पेशल ट्रेनें चलने इस रूट पर लोड बढ़ गया है। स्टेशन पर ट्रेनें रोक कर गुजारी गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें