फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: फ्री में गुटका मांगने व न देने पर बुजुर्ग दुकानदार से अभद्रता, चौकी प्रभारी का तबादला

Shikha Pandey Updated Tue, 09 Jun 2026 09:10 PM IST

महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर में बुजुर्ग दुकानदार से अभद्रता और फ्री में गुटका मांगने के आरोप में पुरवामीर चौकी प्रभारी राजेश सिंह का मंगलवार को तबादला कोतवाली में कर दिया गया। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त पूर्वी कार्यालय ने जारी प्रेस नोट के माध्यम से दी है। पुरवामीर निवासी बुजुर्ग रामशरण सिंह बाबा जलपान गृह दुकान चलाते हैं। आरोप है कि शनिवार देर रात चौकी प्रभारी दुकान पर पहुंचे और फ्री में गुटका न देने पर बुजुर्ग दुकानदार से अभद्रता की थी। व्यापारियों ने सोमवार को महाराजपुर थाने में विरोध दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, व्यापारी वर्ग ने कहा कि चौकी इंचार्ज को बचाते हुए तबादला कर खानापूर्ति कर दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें