फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अब अंडरग्राउंड भी दौड़ेगी मेट्रो, मोतीझील से सेंट्रल स्टेशन तक टेस्ट रन हुआ सफल

मेट्रो ट्रेन मंगलवार को पहली बार टेस्ट रन करते हुए मोतीझील से सेंट्रल स्टेशन तक पहुंची। अप व डाउन लाइन दोनों पर मेट्रो ट्रेन का टेस्ट रन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार व वर्क्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक सीपी सिंह, रोलिंग स्टॉक रनिंग नवीन कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही कानपुर मेट्रो जनवरी 2025 में आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक यात्री सेवा के विस्तार की तैयारी के अंतिम चरण में पहुंच गया है। जल्द ही इस रूट पर नियमित ट्रायल रन की शुरुआत होगी। कानपुर सेंट्रल तक सभी स्टेशनों पर शेष बचे कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। जल्द ही अंडरग्राउंड टनल में ट्रायल किया जाएगा। यह उपलब्धि हासिल करने पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने सभी कर्मचारियों व शहरवासियों को बधाई दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें