नवीन गंगा पुल और राजधानी मार्ग सुभाष नगर मोड़ के पास बुधवार को दोपहर एक-एक घंटे जाम लगा। जाम में फंसे राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। बुधवार दोपहर एक से दो बजे के बीच राजधानी मार्ग सुभाष नगर मोड़ के पास जाम लगा रहा। यहां उल्टी दिशा में एक ट्रक बीच मार्ग पर घुस आया, जिससे जाम लग गया। ट्रक को किसी तरह से निकाला गया, तब जाम खुला। वहीं, नवीन गंगा पुल मोड़ के पास दोपहर बाद तीन से चार बजे के बीच जाम लगा रहा। यहां वाहनों का एकदम से लोड बढ़ने के कारण सकरे मार्ग पर वाहन फंसने लगे, जिससे जाम लगा।