भीतरगांव ब्लॉक के नारायणपुर गांव का महिला कॉम्पलेक्स मजरा अरंजराय गांव में बना है। यहां पर कभी ताला बंद नहीं होता है जिस कारण दारुबाजों के साथ नशेड़ियों का अड्डा बना रहता है। शौचालय के अंदर सीटें टूटी पड़ी हैं। टोटी गायब है। बिजली के बोर्ड भी चोर उखाड़ ले गए हैं। अगर आपातकालीन में कोई शौच क्रिया के लिए अंदर जाए भी तो पानी की व्यवस्था भी नहीं है। लेकिन यह अंधेरगर्दी न तो सचिव को दिखाई पड़ रही है और न ही इसकी कोई जांच पड़ताल होती है।