कानपुर के डबल पुलिया चौराहे से जेके मंदिर मार्ग की ओर जाने वाले श्याम बिहारी मार्ग पर जलभराव और गहरे गड्ढों के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोज भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।