भीतरगांव बाजार रोड में रविवार सायं घरों के ऊपर छत में लंगूर उछल कूद कर रहे थे तभी एक लंगूर छज्जे पर आया और रसोई की खिड़की की जाली के अंदर हाथ डालकर बर्तन में बंद ढक्कन को गिराकर रोटी निकाल लिया। इसके बाद छत में जाकर खाया। लंगूर की इस हरकत को देखकर बाजार के लोग हंसते रहे।