फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पृथ्वी दिवस पर हुए कार्यक्रम, पेड़ लगाएं, पर्यावरण स्वच्छ बनाएं का दिया संदेश

विश्व पर्यावयरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को नगर के स्कूलों में पेड़ लगाओ, पर्यावरण स्वच्छ बनाओ की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दाैरान बच्चों ने पेड़ लगाएं, पर्यावरण स्वच्छ बनाएं और जीवन बचाएं का संदेश लोगों को दिया। महर्षि दयानंद सरस्वती मिशन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने पेड़ पौधों वाली ड्रेस पहनकर नाटक का मंचन किया। स्कूल के संस्थापक पुरुषोत्तम नारायण शुक्ला, प्रबंधक प्रभात शुक्ला ने बच्चों संग स्कूल प्रांगण में पौधे रोपे। प्रधानाचार्य सुषमा श्रीवास्तव और विराट शुक्ला ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें