अधिवक्ताओं को आयुष्मान योजना से जोड़े जाने के लिए अधिवक्तागण एडवोकेट्स एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक चंद्र शेखर को सौंपा। अधिवक्ता पुराने देहात न्यायालय परिसर से जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां पर बोलते हुए एडवोकेट्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि सरकार ने जैसे शिक्षकों को आयुष्मान से जोड़कर मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी है। उसी के तरह अधिवक्ताओं को भी आयुष्मान योजना से जोड़ा जाए या पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करें। इस दौरान लायर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पं. रवीन्द्र शर्मा, रिजवान अली खां, राजेंद्र शुक्ला, यशु शुक्ला, पूजा गुप्ता, संजीव कपूर, आयुष अग्रवाल आदि रहे।