मंधना-गंगा बैराज मार्ग पर सड़क के बाद अब फुटपाथ भी धंसने लगा है। ब्लू वर्ल्ड तिराहे के आगे एक नामचीन होटल के पास बैराज मार्ग का फुटपाथ कई जगह धंस गया है। पैचवर्क के नाम पर धंसे हिस्से में सिर्फ मलबा और मिट्टी भरकर खानापूर्ति की गई, लेकिन भारी बारिश के बाद यह मिट्टी भी बह गई। इससे फुटपाथ पर दोबारा कई जगह गड्ढे हो गए हैं।