कानपुर में जाजमऊ के गल्ला गोदाम के पास स्थित नबी करीम मस्जिद के बाहर शुक्रवार को जलभराव रहा। जुमे की नमाज अदा करने आए लोगों को मस्जिद से बाहर निकलने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।