कानपुर उद्योग व्यापार मंडल उत्तर की नई जिला इकाई का शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह 30 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को आचार्य नगर स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुनील बजाज की अगुवाई में हुई बैठक में समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला उपाध्यक्ष मुकेश भाटिया को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया।