फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: व्यापारियों ने निकाला कैंडल जुलूस, हत्यारे की गिरफ्तारी की उठाई मांग

Shikha Pandey Updated Wed, 13 May 2026 12:14 AM IST

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल, शिवाला व्यापार मंडल की ओर से मंगलवार को सिरकी मोहाल चौराहे से बड़ा चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें मृतक होजरी व्यापारी विजय चौरसिया की पत्नी, परिवारीजन और क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। इस दौरान पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द हत्यारे को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाई जाए। व्यापारियों ने विजय चौरसिया के नाम पर चूड़ी मार्केट का नाम करण करने की मांग की। इस मौके पर रामेश्वर गुप्ता, सुरेश गुप्ता, कृपाशंकर त्रिवेदी, प्रदीप गुप्ता, निर्मल त्रिपाठी, पवन गुप्ता, पवन दुबे, अमित दोसर, सीताराम गुप्ता, विजय रुद्रा, राजू त्रिवेदी, केबी सिंह, पवन गुप्ता, अजय साहू, अजीत चौरसिया, संतोष पाठक आदि थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें