फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: चकेरी में दो नाबालिग सगे भाइयों पर कुत्तों का हमला, कई जगह काटा

Shikha Pandey Updated Sun, 21 Jun 2026 09:09 PM IST

चकेरी की कांशीराम कॉलोनी फेस-वन में शनिवार रात झुंड में घूम रहे आवारा कुत्तों ने साइकिल चला रहे आठ साल के बच्चे पर हमला कर दिया। बचाने दौड़े उसके 16 साल के बड़े भाई को घेरकर शरीर पर कई जगह काटा। इलाके की महिलाओं व अन्य लोगों ने लाठी-डंडे लेकर आवारा कुत्तों को खदेड़ा तब दोनों की जान बच सकी। दोनों के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हुए हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। एक दिन पहले ही फ्रेंड कॉलोनी में तीन पालतू रॉटविलर कुत्तों ने 55 वर्षीय महिला पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। कांसीराम कॉलोनी निवासी ट्रक चालक नफीस खान ने बताया कि छोटा बेटा कौनेन कक्षा तीन और बड़ा बेटा हसनैन खान 10वीं का छात्र है। शनिवार रात कौनेन घर के बाहर साइकिल चला रहा था। रास्ते में कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। सड़क पर गिरते ही कुत्तों ने उसके पैर को नोचना शुरू कर दिया। चीख सुनकर बड़ा भाई हसनैन मदद के लिए दौड़ा तो कुत्ते ने उस पर भी हमला कर दिया। क्षेत्रीय लोगों ने दोनों को कुत्तों से बचाकर कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि शनिवार शाम ही फ्रेंड्स कॉलोनी में कांग्रेसी नेता के भाई के बताए जा रहे तीन रॉटविलर कुत्तों ने 55 वर्षीय गीता पर हमला कर दिया था। एक डिलीवरी बॉय ने उनकी जान बचाई थी। हमले में गीता के शरीर पर 13 गहरे घाव हुए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें