फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: जर्जर छज्जा तोड़ते समय गिरी स्लैब, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

गुजैनी गांव में सोमवार को तीन मंजिला भवन का जर्जर छज्जा तोड़ते समय हुए हादसे में गिरी स्लैब के मलबे में दबकर मजदूर बबलू चौहान (49) की मौत हो गई। परिजन ने ठेकेदार और मकान मालिक पर हादसे की सूचना न देने का आरोप लगाया। आरोप है कि शव को घर के बाहर छोड़कर कर भाग निकले। हंगामा करने पर पुलिस ने परिजन को शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबलू के परिवार में पत्नी जगरानी, बेटी काजल, बेटा चेतन और सौरभ हैं। परिजन के अनुसार ठेकेदार पिता को पहले ही दिन सुबह 10 बजे काम करने के लिए ले गया था। जर्जर छज्जा तोड़ते समय हुए हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि ठेकेदार और मकान मालिक उन्हें अस्पताल नहीं ले गए। किसी डॉक्टर से दवा लेकर ऑटो में लिए इधर-उधर भटकते रहे। इसके बाद शाम को उनका शव घर के बाहर छोड़कर भाग निकले। इस पर परिजन ने हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुजैनी इंस्पेक्टर राजन शर्मा ने बताया कि परिजन की तहरीर पर मकान मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें