कल्याणपुर ब्लॉक के बैकुंठपुर गांव के बाहर बने कूड़ा निस्तारण प्लांट के ठीक पीछे गड्ढे में बड़ी मात्रा में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और इन कूड़े के ढेर में कूड़े के जलाए जाने के अंश भी जले हुए कूड़े के रूप में मौजूद हैं। ऐसे में सवाल उठता है जब पूरा निस्तारण प्लांट के पास ही इतनी ज्यादा गंदगी है तब इस गांव में कितनी गंदगी होगी।