नजीराबाद थानाक्षेत्र के कौशलपुरी रिहायशी इलाके में रविवार देर रात सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हो गया। इससे तेज स्पार्किंग के साथ एलटी लाइनें टूटकर कबाड़ी की दुकान और खाना पीने के होटल पर गिर गई। जब तक क्षेत्रीय लोग घरों के बाहर आते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर एक घंटे में काबू पा लिया।