कानपुर के भीतरगांव ब्लॉक स्थित नेवादा उजागर गांव में भव्य नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें खिलाड़ियों का कौशल देखने के लिए आसपास के गांवों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आयोजकों ने जनरेटरों के माध्यम से पूरे मैदान को दूधिया रोशनी से सराबोर किया है, जिससे रात में भी दिन जैसा माहौल बना रहता है। सोमवार रात हुए मैचों में अमौर और सनिगवां की टीमों ने शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।