कानपुर के सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज, विष्णुपुरी में रविवार को मंडलीय पावरलिफ्टिंग ओपन बेंच चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और जिम की 150 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनके प्रदर्शन के आधार पर बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन किया जाएगा।