फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात: वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

Shikha Pandey Updated Mon, 11 May 2026 02:15 PM IST

औद्योगिक क्षेत्र रनियां स्थित फेविकोल बनाने वाली एक फैक्ट्री में सोमवार को मजदूरों ने शासन द्वारा निर्धारित वेतन न मिलने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। करीब 400 मजदूर फैक्ट्री गेट पर एकत्र होकर “मेरी मांगे पूरी करो” के नारे लगाते हुए प्रदर्शन करते रहे। मजदूरों के प्रदर्शन की सूचना पर एएसपी आलोक प्रसाद, एडीएम अमित कुमार समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने मजदूरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। मजदूरों का कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन उन्हें नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में 12 घंटे काम के बदले करीब 18 हजार रुपये वेतन मिलता है, जबकि सरकार ने 738 रुपये प्रतिदिन मजदूरी निर्धारित की है। इसके अलावा ओवरटाइम का उचित भुगतान, कंपनसेशन और सप्ताह में एक दिन रविवार का अवकाश भी नहीं दिया जाता। मजदूरों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं अधिकारी कर्मचारियों और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच वार्ता कर समाधान निकालने में जुटे रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें