सरदार पटेल इंटर कॉलेज की 25वीं वर्षगांठ पर बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम गंगहीर-2025 का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान रहे। विशिष्ट अतिथि एसडीएम उन्नाव देवेंद्र प्रताप सिंह, सीएसए में बीज विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. सीपी सचान रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुष्का, दीपांजलि, गौरी, मयंक ने गणेश वंदना से की। इसके बाद अंजुमा, अनुष्का, दिव्यांशी, जोया ने शिव तांडव प्रस्तुत किया। राधिका, दीपांजलि, अनुष्का और प्रिया ने जल संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के संस्थापक हीरालाल पटेल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर एलपी सचान, हरिभान सिंह, अजय सचान, सुशील सचान, शैलेश श्रीवास्तव, अनिल शर्मा, नरेंद्र यादव, अरविंद सचान, मनोज अवस्थी, अनूप आदि मौजूद रहे।